‘पीकू’ के 9 साल पूरे होने पर दीपिका ने इरफान को किया याद

Update: 2024-05-09 07:24 GMT
मुंबई :  एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर फैंस में हमेशा क्रेज रहता है। दीपिका इस समय प्रेग्नेंट हैं और वह सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह को चाहने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस बीच, दीपिका ने आज बुधवार (8 मई) को अपनी फिल्म ‘पीकू’ के रिलीज के 9 साल पूरे होने को खास तरह से याद किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की।
‘पीकू’ में दीपिका ने लीड रोल निभाया था। दीपिका ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह दिवंगत एक्टर इरफान खान और सदी के महानायक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। तीनों एक साथ बैठे हैं। अमिताभ को खाना दिया जा रहा है। इस दौरान अमिताभ को दीपिका की ओर इशारा करते देखा जा सकता है। दीपिका ने कैप्शन लिखा, “उन्हें सभी को यह बताना पसंद है कि मैं कितना खाती हूं!” 

साथ ही दीपिका ने इरफान के लिए लिखा कि हम आपको बहुत मिस करते हैं। पूर्व में अमिताभ ने दीपिका के खाने की आदत के बारे में कहा था, "ये हर 3 मिनट में खाना खाती है।" उल्लेखनीय है कि ‘पीकू’ के डायरेक्टर शूजित सरकार थे। दीपिका इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक मानती हैं। दीपिका ने अपने पिता के साथ एक बेटी के बंधन की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया था, जिसमें प्यार, हताशा और जिम्मेदारी सहित सभी एहसास थे। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें दीपिका पहली बार पुलिस अधिकारी का रोल निभाएंगी।
Tags:    

Similar News