दीपिका-रणवीर का Werk डांस हुआ वायरल, VIDEO देखते ही छूट पड़ेगी हंसी

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही कुछ बेहतरीन कर फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं।

Update: 2021-03-11 05:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर ही कुछ बेहतरीन कर फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। कभी दीपिका रणवीर के लिए खाना बनाती देखी जाती हैं। तो कभी रणवीर भी उनकी मदद करते पाए जाते हैं। इसी बीच कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को Werk It Baby गाने पर बेहतरीन मूव्स करते देखा गया है।

वीडियो की शुरुआत में दीपिका पादुकोण अपनी बॉडी को शानदार तरीक से मूव करती देखी जाती हैं। तभी वीडियो में रणवीर सिंह भी आ जाते हैं और अजीबो-गरीब स्टेप्स करने लगते हैं। ऐसे में दीपिका भी सबकुछ भूल रणवीर का साथ देने लग जाती हैं और इनका Werk डांस फनी डांस में बदल जाता है। कपल के इस चार्म भरे वीडियो को अबतक 11 लाख 67 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो में दीपिका पादुकोण फ्लोरल प्रिंट वाला जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर कपूर को रेड और व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है। दोनों के फनी स्टेप्स देख फैंस लोटपोट हो गए हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में भी मजेदार कमेंट्स देखने को मिले हैं। लोग कपल की जोड़ी और उनके मूव्स की काफी तारीफें कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही वो तेलुगू के सुपरस्टार एक्टर प्रभास से साथ फिल्म करने जा रही हैं। वहीं दीपिका और रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में एक साथ दिखाई देंगे। वहीं रणवीर सिंह को सूर्यवंशी में देखने के लिए भी फैंस काफी बेताब हैं।


Tags:    

Similar News

-->