दीपिका पादुकोण के बड़े विवाद, इन बातों को लेकर हो चुकी है किरकिरी
इससे पहले वह तमाम विवादों में फंस चुकी हैं। आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण किन-किन विवादो को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है और वह इसमें भगवा बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसको लेकर काफी आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि, ये पहला मामला नहीं है जब दीपिका पादुकोण को लेकर विवाद हो रहा है। इससे पहले वह तमाम विवादों में फंस चुकी हैं। आइए जानते हैं कि दीपिका पादुकोण किन-किन विवादो को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
दीपिका पादुकोण का गाना बेशर्म रंग
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है। इस गानों को जहां उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं, तमाम लोगों ने गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर इस फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है। वहीं, दीपिका पादुकोण भी जमकर ट्रोल की जा रही हैं।
दीपिका पादुकोण गई थीं जेएनयू
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान दिल्ली आई थीं। इस दौरान जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन के बीच दीपिका पादुकोण पहुंची थीं। इसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को बायकॉट करने की मांग होने लगी थी।
दीपिका पादुकोण से ड्रग्स केस में पूछताछ
दीपिका पादुकोण का सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शुरू हुई ड्रग्स केस की जांच में नाम सामने आया था। दीपिका पादुकोण और उनकी एक्स मैनजेर करिश्मा प्रकाश के साथ एक चैट सामने आई थी जिसमें हैश जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण से पूछताछ की थी।
दीपिका पादुकोण का गाना दम मारो दम
दीपिका पादुकोण फिल्म 'दम मारो दम' के गाने 'दम मारो दम' के रीमिक्स वर्जन में दिखाई दी थीं। इस गाने के लिरिक्स को लेकर जमकर विवाद हुआ था। यहां तक कि जीनत अमान ने दीपिका पादुकोण के इस गाने को लेकर आपत्ति जताई थी।
दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत पर आपत्ति
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' का नाम पहले पद्मावती था लेकिन करणी सेना के काफी विरोध के बाद इसका नाम बदला गया था। यहां तक कि करणी सेना के लोगों ने फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला पर हमला कर दिया था। लोगों ने दीपिका पादुकोण के सिर कलम करने वालों को करोड़ों रुपये इनाम देने की घोषणा कर दी गई थी।