नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. उन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर लिया है. इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिलहाल वह लगातार फिल्म 'गहराईयां' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं.

दीपिका ने फिर दिखाया बोल्ड अवतार
फिल्म के हर प्रमोशनल इंवेंट में दीपिका नए-नए लुक में पहुंचती हैं, जिसे बहुत पसंद किया जाता है. अब दीपिका ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दीपिका ने एक बार फिर से बेबाक अंदाज दिखाया है. लोगों के लिए एक्ट्रेस की इन फोटोज से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है.
वाइन बॉडीसूट और जींस पहने दिखीं एक्ट्रेस
अपने इस फोटोशूट के लिए दीपिका ने वाइन कलर का बॉडी सूट पहना हुआ है, जो बैकलेस है. साथ ही एक्ट्रेस ने इसको डार्क ब्लू कलर की ढीली-ढाली जींस के साथ पेयर किया है. इस दौरन दीपिका अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. फिगर हगिंग इस बॉडीसूट में क्रिस-क्रॉस हॉल्टर नेकलाइन हैं, जो उनके लुक में हॉटनेस का एलिमेंट ऐड कर रही है.
इस तरह किया लुक को कंप्लीट
दीपिका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लाइट मेकअप किया हुआ है. यहां पर एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा है. उन्होंने कानों में बड़ी ईयररिंग्स कैरी की हैं. दीपिका ने एक साथ बहुत सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जहां हर एक फोटो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.
तस्वीरें देख दीवाने हुए यूजर्स
दीपिका कैमरे की ओर देखकर कातिलाना अदाएं दिखाती हुई बेहद बोल्ड दिख रही हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी हॉट दिख रही हैं. वाकई दीपिका का एटीट्यूड किसी को भी मदहोश करने के लिए काफी है. दीपिका के इस लुक ने फिर से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स दीपिका के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Tags: