दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमर्स एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनका हर स्टाइल फैंस को दीवाना कर देता है. दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें उनके लुक्स ने फैंस को पागल कर दिया है.

दीपिका ने जो फोटो शेयर की हैं उसमें वो ब्लैक और व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन में दिख रही हैं. उनके आउटफिट का प्रिंट काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हैं. इन तस्वीरों में वो अपनी दिलकश अदा बिखेरते दिख रही हैं.
दीपिका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बोल्ड प्रिंट्स के प्यार के लिए', दीपिका की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
दीपिका अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं उनका हर लुक बेहतरीन होता है.
दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले नीले स्वेटर में ये तस्वीर भी शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'मुझे क्यूट महसूस हुआ, अब इसे बाद में डिलीट नहीं करूगीं.'
दीपिका जल्द ही पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप की जीत के हीरो पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की बायोग्राफी पर आधारित हैं. इस फिल्म में उन्होंने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है. वहीं रणवीर सिंह कपिल देव का रोल कर रहे हैं.


Tags: