Deepika Padukone ने शेयर किया स्पेन का खूबसूरत नजारा, कुछ यूं रहा एक्ट्रेस का दिन

पठान के ट्रेलर से यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म के रूप में नजर आ रही है। जो 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Update: 2022-03-07 06:32 GMT

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में अपनी मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) की शूटिंग के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ स्पेन रवाना हुई थी। जहां से एक्ट्रेस ने अपने डे आउट की कुछ तस्वारें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें बीच साइड से लेकर स्पेन के शहर की कई खूबसूरत तस्वीरें शामिल हैं।




 



दीपिका पादुकोण ने लगभग 6 फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में एक्ट्रेस ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया 'इस्केप टाइम'।




 




 


वहीं कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है।



 


इसके अलावा उन्होंने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है, जो दीपिका का अब नया घर है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, 'लेजी संडे'।
फिल्म 'पठान' ने अपने टीजर रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका एक बार फिर साथ नजर आएंगे। वहीं जॉन पहली बार दोनों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। पठान के ट्रेलर से यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म के रूप में नजर आ रही है। जो 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tags:    

Similar News