दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी अपकमिंग फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बीती रात ही मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग (Gehraiyaan Screening) रखी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया है। वीडियो में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण का एक और वीडियो फैन्स बार-बार देख रहे हैं जिसे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने शेयर किया है। गहराइयां की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ये दोनों वीडियो छाए हुए हैं।



गहराइयां का गाना गुनगुनाती दिखीं


दीपिका सामने आए दोनों ही वीडियो में दीपिका पादुकोण फिल्म गहराइयां के गाने गाती हुई नजर आ रही हैं। पहला वीडियो खुद दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो गहराइयां की स्क्रीनिंग के बाद बनाई गई है और इसमें दीपिका के साथ पूरी स्टार कास्ट फिल्म के नए गाने 'बेकाबू' को गुनगुना रही है। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा है, 'हम ऐसे ही शूटिंग शुरू करते हैं।'
रणवीर सिंह संग की मस्ती
दूसरे वीडियो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चलती कार में 'बेकाबू' गाना रहे हैं। बता दें कि ये गाना बीते बुधवार को ही रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचानी शुरू कर दी है। गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। सवेरा और शालमली खोलगड़े ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है।
गहराइयां के लिए एक्साइटेड हैं फैन्स
दीपिका पादुकोण के फैन्स को गहराइयां की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे ने कजिन का रोल अदा किया है जिनकी लवलाइफ एक-दूसरे की वजह से ही उलझ जाती है। फिल्म के ट्रेलर और गानोंं को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। गहराइयां को 11 फरवरी 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।


Tags: