'कोरोना कर्फ्यू' से पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने पकड़ी फ्लाइट, बंगलुरु के लिए रवाना

महराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 14 अप्रैल की रात से मिली लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है।

Update: 2021-04-15 02:41 GMT
कोरोना कर्फ्यू से पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने पकड़ी फ्लाइट, बंगलुरु के लिए रवाना
  • whatsapp icon

महराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 14 अप्रैल की रात से मिली लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। अब से 15 दिनों तक राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में फिल्मों और टीवी सीरियल की शूटिंग भी नहीं हो सकेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो वो घर से ना निकलें। कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

बंगलुरु के लिए रवाना
फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने दीपिका और रणवीर की एक तस्वीर साझा की और बताया कि दोनों बंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। दीपिका का परिवार बंगलुरु में रहता है। ऐसे में जब मुंबई में शूटिंग भी बंद है तो दीपिका अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए रणवीर के साथ रवाना हो गई हैं।
मैचिंग ड्रेस में आए नजर
एयरपोर्ट पर दोनों मैचिंग ड्रेस में पहुंचे और परफेक्ट कपल गोल सेट करते नजर आए। रणवीर ने व्हाइट शर्ट, डेनिम जैकेट और ब्लैक पैंट पहने थे। वहीं दीपिका ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्राउन बूट्स कैरी किए।

लॉकडाउन में पैरेंट्स को कर रहीं थीं मिस
पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तब दीपिका और रणवीर लंबे समय तक मुंबई स्थित घर पर ही रहे। उस दौरान दीपिका ने बताया था कि वो अपने माता-पिता को याद कर रही हैं। जैसे ही लॉकडाउन में ढील हुई वो तुरंत बंगलुरु पहुंची थीं।
आने वाली फिल्म
दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। इसमें रणवीर, कपिल देव की भूमिका में हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया बनी हैं। फिल्म करीब एक साल से बनकर तैयार है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज लगातार टल रही है


Tags:    

Similar News