जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गली ब्वॉय फेम सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रख. जिसमें दीपिका पादुकोण अनन्या पांडे, ईशान खट्टर अलग अंदाज में स्पॉट किये गए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनटाइटल्ड फिल्म में दीपिका और सिद्धांत को- एक्टर हैं. सिद्धार्थ की दिवाली पार्टी में दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रहीं थी. एक्ट्रेस ने व्हाइट कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं

Full View

इस खास मौके पर अनन्या पांडे एक्टर ईशान खट्टर के साथ पहुंची थीं. अनन्या और ईशान दोनों इस दिवाली पार्टी में काफी कलरफुल अंदाज में नजर आए. वहीं अनन्या पांडे प्रिंटेड ड्रेस में काफी अलग अंदाज में स्पॉट हुईं. बता दें कि सिद्धार्थ और ईशान को फोन भूत में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा, जिसमें कैटरीना कैफ भी होंगी. इस फिल्म के निर्माता शकुन बत्रा भी पार्टी में मौजूद थे.

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर दोनों काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए. अनन्या पांडे प्रिंटेड स्लिट ड्रेस में नजर आईं साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का क्लच कैरी किया हुआ था. साथ ही दोनों स्टार ने स्टाइलिश मास्क पहने हुए थे.



Tags: