नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हमेशा ही किसी न किसी कारण छाई रहती हैं. वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. इन दिनों दीपिका अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में हैं. फिलहाल दीपिका लगातार फिल्म 'गहराईयां' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. हाल ही में उन्हें अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया.

फिल्म 'गहराइयां' को लेकर सुर्खियों में हैं दीपिका
फिल्म के हर प्रमोशनल इंवेंट में दीपिका नए-नए लुक में पहुंचती हैं, जिसे बहुत पसंद किया जाता है. बीती रात एक्ट्रेस फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं. इस दौरान वह ब्लैक कलर की वन शोल्डर मिनी ड्रेस में नजर आईं.
अब दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने लेटेस्ट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस लुक को देखने के बाद फैंस घायल हो गए हैं.
वन शोल्डर मिनी ड्रेस में नजर आईं दीपिका
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस दौरान वह अपने सेक्सी लेग्स और परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट कर रही हैं. इस ड्रेस के साथ दीपिका ने मैचिंग हाई हील्स पहनी हैं.
मेकअप की बात करें तो दीपिका ने स्मोकी आईज के साथ ब्लश, हाईलाइटर और न्यूज लिपस्टिक लगाई है. ज्वेलरी के नाम पर एक्ट्रेस ने बस गोल्डन ईयरिंग्स पहने हुए हैं.
तस्वीरों में दीपिका का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है
दीपिका ने एक बार फिर से सभी को इंप्रेस कर दिया है. इन तस्वीरों में उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है. दीपिका के इस लुक ने फिर से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.
दीपिका ने एक साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जहां हर एक फोटो में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस उनकी तस्वीरें देखने के बाद उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं.
दीपिका की अदाओं के दीवाने हुए फैंस
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के लाखों फैंस हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं. दीपिका की इन दिलकश तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. फैंस को उनका ये कातिलाना अंदाज काफी अच्छा लग रहा है. फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Tags: