देशभर में 30 मार्च को रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन करते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को रामनवमी की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में श्री राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी अपने फैंस को रामनवमी की बधाई दी है।
टीवी के राम अरुण गोविल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट में लिखा, 'आप सबको राम नवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री राम हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।'
वहीं, टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने रामनवमी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को राम नवमी। की शुभ कामना 🙏 प्रभु आप पर कृपा रखे।
Tags: