डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने सीमा हैदर-सचिन को लेकर कह दी यह बात

देखें वीडियो.

Update: 2023-07-28 12:36 GMT
नई दिल्ली: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हर कोई दीवाना है। लोगों को उनके लटके- झटके वाले वीडियोज के साथ-साथ उनके फनी वीडियोज भी काफी पसंद आते हैं। सपना चौधरी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज बनाकर डालती रहती हैं। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन पर वीडियो बनाया है। उन्होंने वीडियो में सचिन का मजाक उड़ाते हुए उसे 'झींगुर- सा लड़का' तक कह डाला।
वीडियो में सपना चौधरी पर्पल कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक लड़का और एक लड़की रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सपना उन्हें देखते हुए कहती हैं, "सचिन, क्या है सचिन में, लंबू-सा सचिन है, मुंह में से बोलना बा पे आबे ना, बोलता वो है ना। झींगुर- सा लड़का, उससे प्यार। खुद को 5वीं पास बता रही है।" बता दें, लोगों को सपना चौधरी का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वह डांसर के वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पाकिस्तान का दामाद है वो।" दूसरे ने लिखा, "वाह सपना जी वाह।" तीसरे ने लिखा, "ओय रे 😂😂😂😂 के ऐक्टिंग करी है"।
Full View
Full View
Full View
Full View
Tags:    

Similar News