जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिंगर नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंग संग वेकेशन के लिए रवाना हुई हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत सिंह एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों ही एयरपोर्ट पर बिना मास्क के नजर आए। पैपराजी को इन्होंने पोज भी दिए। गेट पर चेक-इन करने से पहले हालांकि, दोनों ने मास्क पहन लिए थे, लेकिन फैन्स इन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि वीआईपी एंट्री ले रहे हैं, लेकिन इनके मास्क कहां हैं? इन्हें वैक्सीन मिल गई क्या?


दिल्ली में इनकी शादी का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया था। सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी की रस्मों के फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। इसके बाद नेहा कक्कड़ की बेबी बंप के साथ फोटो वायरल हुई थी। कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन यह एक गाने की फोटो थी।


Tags: