शाहरुख खान को नहीं कह पाए ना, बोले अरशद वारसी

Update: 2026-07-05 16:45 GMT

King Movie: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला, तो उन्होंने बिना कहानी सुने ही तुरंत हां कर दी थी। अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जहां उन्होंने यह बात साझा की।

अरशद वारसी ने कहा कि उनके लिए इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा कारण शाहरुख खान का नाम था। उन्होंने साफ कहा, “मैं शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता।” उनके मुताबिक, शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिलना ही उनके लिए काफी था, इसलिए उन्होंने कहानी सुनने की जरूरत भी नहीं समझी।

उन्होंने यह भी बताया कि जब आर्यन खान ने उन्हें फोन कर फिल्म की कहानी सुनानी शुरू की, तो उन्होंने बीच में ही रोक दिया। अरशद ने कहा कि उन्होंने आर्यन से कहा कि उन्हें कहानी नहीं सुननी, बस यह बताएं कि उन्हें क्या करना है। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान और उनके परिवार के प्रति अपने स्नेह का भी जिक्र किया।

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। वहीं अरशद वारसी इससे पहले ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे, जो 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News