Corona Positive पिता अल्लू अर्जुन के बेटी ने बनाया स्पेशल डोसा, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

इन वीडियो को अल्लू अर्जुन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Update: 2021-05-06 09:31 GMT

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वाले न सिर्फ साउथ बल्कि हर जगह मौजूद हैं। अल्लू हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। खुद के कोविड पॉजिटिव होने के जानकारी खुद एक्टर ने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि वह खुद को होम आइसोलेट​ किया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। वहीं अल्लू अर्जुन की छोटी सी बेटी अपने पिता का पूरा ध्यान रख रही हैं। उसने अपने पिता के लिए स्पेशल डोसा बनाया है जिसका वीडियो खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।




अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उनकी बेटी अपने पापा के लिए खास डोसा बना रही है। इतना ही नहीं उन्होंने डोसा कैसा बना उनकी तस्वीर भी फैंस को शेयर की है। एक्टर ने इस डोसे को कभी ना भूलने वाला बताया है। इन वीडियो को अल्लू अर्जुन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।




Tags:    

Similar News