मुकेश खन्ना का विवादित बयान- ''कोई लड़की अगर किसी लड़के से सेक्स करने को बोले तो वो धंधा कर रही है''
आप उसमें भागीदार मत बनिए।'
दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अक्सर अपने बिगड़े बोल की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। मुकेश खन्ना हर बार कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो उन्हें लोगों के निशाने पर ले आती है। एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में उन्होंने लड़की, सेक्स लेकर ऐसी बातें कहीं जिसके बाद लोगों ने उनको जमकर लताड़ दिया।
दरअसल, एक्टर मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं- 'कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं तो वो लड़की, लड़की नहीं है। वो धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह के निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है तो वो सभ्य समाज की नहीं है। वो उसका धंधा है। आप उसमें भागीदार मत बनिए।'