विवादित एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केआरके पर ये तीन साल पुराना मामला है। पुलिस के मुताबिक केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि केआरके को पहले ही एक मामले ने मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। एक्टर ने साल 2020 में इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद कुछ विवादित ट्वीट्स किए थे।
वर्सोवा पुलिस के मुताबिक कमाल आर खान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने 2019 जनवरी के पहले हफ्ते में सेक्सुअल फेवर मांगे थे। इसके अलावा उन्होंने शिकायतकर्ता का हाथ भी जबरदस्ती पकड़ा था। बोरिवली 25 एमएम कोर्ट द्वारा ट्रांसफर ऑर्डर के बाद केआरके पर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने केआरके को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। केआरके कई बार अपने ट्वीट और बयानों के कारण विवादों में आ चके हैं। केआरके पर सलमान खान भी मानहानि का केस कर चुके हैं। उन्होंने राधे का रिव्यू करते हुए एक्टर पर निजी टिप्पणी की थी।

न्यूज़ क्रेडिट :खुलासा इन 
Tags: