जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के मंच पर इस वीकेंड ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दौरान कुछ ऐसा होगा जो फैंस को एक्साइट कर सकता है। इस एपिसोड में शो के दो मोस्ट टैलेंटेड कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और सवाई भाट (Sawai Bhatt) एक साथ परफॉर्मेंस देंगे। पवनदीप राजन 'भर दो झोली' गाएंगे तो सवाई भाट उनके साथ ढोलक बजाएंगे। इससे पहले सीजन के ड्यूट एपिसोड में दोनों की जोड़ी ने 'तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना' गाया था जो कि यूट्यूब पर सुपर डुपर हिट हुआ था। माना जा रहा है कि ये गाना भी एक हिट साबित होगा। वहीं अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) सोलो परफॉर्म करेंगी। देखिए ये जबरदस्त प्रोमो...


Tags: