जनता से रिश्ता वेबडेस्क | पंजाब इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और एक्टर असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच नजदीकियां सलमान खान के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के दौरान बढ़ी थीं। इस शो में हिमांशी और असीम की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं बिग बॉस 13 के घर में रहते हुए दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और असीम ने भी शो में हिमांशी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। बीते दिन ईद-उल-फितर के खास मौके पर असीम और हिमांशी की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

असीम रियाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हिमांशी के एक फोटो शेयर की है। फोटो देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक साथ ईद मनाई थी और अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। हिमांशी के साथ तस्वीर साझा करते हुए बिग बॉस 13 फेम असीम रियाज ने लिखा, 'ईद मुबारक।' असीम रियाज और हिमांशी खुराना की बेहद प्यार स्माइल को देखने के बाद फैंस भी मंत्रमुग्ध रह गए हैं। इस फोटो में हिमांशी गहरे हरे रंग की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं असीम रियाज ब्लू शर्ट और जींस में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

हिमांशी खुराना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग कयास लगाने लगे कि हिमांशी असीम के माता-पिता के घर गई हैं। वीडियो पर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन्स देते हुए कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आई थिंक मुझे ये हिमांशी मैम का ससुराल लग रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'हिमांशी इस समय असीम के घर पर हैं क्या किसी ने इस बात को नोटिस किया?


Tags: