कॉमेडियन सुनील पाल की बढ़ी मुश्किले, सोमवार को होगी पूछताछ

कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल (Sunil Pal) अपने बयान के चलते इन दिनों विवादों पर घिरते नजर आ रहे हैं।

Update: 2021-05-08 03:40 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल (Sunil Pal) अपने बयान के चलते इन दिनों विवादों पर घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना काल में जिस तरह से डॉक्टर काम कर रहे हैं। उसके प्रति अपनी नाराजगी जाहित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

इस वीडियो में सुनील पाल ने डॉक्टरों की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाए थे। जिसके बाद सुनील पाल के खिलाफ डॉक्टरों की एक संस्था ने मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं अब सुनील पाल डॉक्टर्स के मुद्दे पर पूछताछ के लिए सोमवार को 11 बजे पुलिस स्टेशन बुलाया गया है।
आपको बता दें वीडियो में पाल ने कहा था कि, "डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं, लेकिन 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने बुरा स्वरूप ले लिया है और वे ढोंगी होते हैं। गरीब लोगों को कोविड के नाम पर पूरे दिन डराया जा रहा है, उन्हें यह कह कर अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है कि कोई बिस्तर, प्लाज्मा, दवा नहीं है, ये नहीं है वो नहीं है। पाल ने एक मनोरंजन चैनल पर एक शो के दौरान चिकित्सकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।



Tags:    

Similar News

-->