विवाह बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर, खूबसूरत दिखीं पंजाब के सीएम की दुल्हनिया

कॉमेडियन के तौर पर भी भगवंत ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

Update: 2022-07-08 03:17 GMT

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने चंडीगढ़ में बिल्कुल सादे तरीके से शादी की। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं है, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

तस्वीरों में भगवंत मान गोल्डन कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ भगवंत ने येलो पगड़ी पहनी हुई है। पगड़ी को मोतियों और स्टोन से बने ब्रोच से सजाया हुआ है। दुल्हे के लिबास में सीएम खूब जच रहे हैं। वहीं गुरप्रीत रेड लहंगे में दिखाई दे रही है।


इसके साथ गुरप्रीत ने गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। दुल्हन के लुक में गुरप्रीत बेहद खूबसूरत लग रही है। भगवंत और गुरप्रीत गुरुद्वारे में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। कपल के चेहरे पर ग्लो और मुस्कान साफ दिखाई दे रहा है। दोनों की शादी आनंद कारज की रस्म से हुई है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें भगवंत की गुरप्रीत से ये दूसरी शादी है। इससे पहले भगवंत की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी। भगवंत और इंद्रप्रीत का साल 2015 में तलाक हो गया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

जानकारी के लिए बता दें भगवंत मान राजनीती में आने से पहले कॉमेडियन भी रह चुके हैं। कॉमेडियन के तौर पर भी भगवंत ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।


Tags:    

Similar News

-->