बिग बॉस 16 के सेट पर नजर आई सर्कस की स्टाकास्ट, रणवीर-जैकलीन के लुक ने जीता दिल
तो चलिए देखते है ये फोटोज...
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह के बाद एक टीवी शोज के सेट पर नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह समेत सर्कस की पूरी स्टाकास्ट सारेगामापा लिटिल चैम्पस के सेट पर दिखाई दी थी। इसके बाद अब सर्कस की स्टारकास्ट सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के सेट पर मस्ती करती नजर आई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए देखते है ये फोटोज...
इस लुक में नजर आए रणवीर सिंह
सलमान खान के शो बिग बॉस 16 के सेट पर रणवीर सिंह एकदम स्टाइलिश अवातर में नजर आए। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आया।
रणवीर की कैप ने खींचा सबका ध्यान
बिग बॉस 16 के सेट पर रणवीर सिंह एक स्टाइलिश कैप लगाए हुए दिखाई दिए। उनकी ये कैप फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
इस ड्रेस में दिखीं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस बिग बॉस 16 के सेट पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
बेहद हसीन लग रही हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस इस तस्वीर में वाइट कलर की ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। उनके इस लुक पर फैंस दिल हार बैठे है।