जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणवी गानों (Ruchika Jangid Haryanvi Song)) और म्यूजिक वीडियोज को पसंद करने वाले सिर्फ हरियाणा में नहीं हैं. यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हरियाणवी गानों को लेकर लोगों में दीवानगी है. अगर गाने की सिंगर रुचिका जांगिड़ (Ruchika Jangid) हो, तो सोने में सुहागा. रुचिका का गाना 'बहू जमींदार की' (Bahu Jamidar Ki) अपनी रिलीज के कुछ महीने बाद भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. अब तक इस गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गे हैं.

लोगों ने की गाने की तारीफ
रुचिका जांगिड़ हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की ऐसी स्टार हैं, जिनके गाने आते ही धूम मचा देते हैं और काफी लंबे समय तक लोगों के दिलों में छाए रहते हैं. उनके म्यूजिक वीडियो में अच्छे गाने और संगीत के साथ-साथ उनका देसी टच लोगों को लुभाता रहता है. यही वजह सै कि 'बहू जमींदार की' यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.
Full View
गाना 'बहू जमींदार की' इसी साल 7 जून 2021 को रिलीज हुआ था, जिस पर 22 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं. रुचिका जांगिड़ के दूसरे गानों की तरह इसे भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वीडियो पर कमेंट कर लोग गाने की तारीफ में काफी कुछ कह रहे हैं.
कपल के बीच दिखाई प्यार भरी नोंकझोंक
गाने को टी सीरीज हरियाणवी ने अपने यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था. गाने के जरिए कपल के बीच नोंकझोंक को बड़ी खूबसूरती के साथ दिखाया गया है. म्यूजिक वीडियो को हर्ष गहलोत और आरजू ढिल्लों पर फिल्माया गया है. गाना काफी अच्छा बन पड़ा है.
वीडियो में आर्टिस्ट के बीच दिखाई गई केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है. लोग ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. गाने के बोल ऋषि राज मस्ताना ने तैयार किए हैं. रुचिका जांगिड़ की आवाज से गाने में जान आ गई है.


Tags: