जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) के सॉन्ग 'राउडी बेबी (Rowdy Baby)' ने यूट्यूब पर एक अरब व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. धनुष और साई पल्लवी का 'राउडी बेबी' सॉन्ग 'मारी 2' (Maari 2) फिल्म का है. इस गाने का म्यूजिक युवन शंकर राजा ने दिया है, जबकि इसके बोल पोएटू धनुष ने लिखे हैं. 'राउडी बेबी (Rowdy Baby)' गाने का म्यूजिक युवन शंकर राजा ने दिया है. इसके बोल पोएटू धनुष ने लिखे हैं. इस सॉन्ग को धनुष के अलावा धी ने भी अपनी अवाज दी है. इस उपलब्धि पर धनुष और साई पल्लवी ने ट्वीट भी किए हैं.

'राउडी बेबी (Rowdy Baby)' की सफलता पर धनुष (Dhanush) ने ट्वीट कर लिखा है, 'क्या सुखद संयोग है, 'राउडी बेबी (Rowdy baby)' एक अरब व्यूज को पार कर चुका है और वह भी उसी दिन जिस दिन कोलावरी डी की नौवीं वर्षगांठ थी. हमारे यह सम्मान की बात है कि यह पहला साउथ इंडियन सॉन्ग है जिसको यूट्यूब पर एक अरब बार देखा जा चुका है. हमारी पूरी टीम आपका तहेदिल से आभार जताती है.'


Full View





Tags: