Entertainment मनोरंजन : बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस को लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार था, खासकर जब खबर आई कि अनुष्का झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।
‘चकदा एक्सप्रेस’ ठंडे बस्ते में, अनुष्का शर्मा के फैंस हुए निराशलेकिन अब यह उम्मीद धूमिल हो गई है क्योंकि इस फिल्म का निर्माण रद्द (शेल्व) कर दिया गया है। झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित इस बायोपिक को अनुष्का शर्मा के लिए एक बड़े कमबैक के तौर पर देखा जा रहा था। फिल्म की शेल्विंग से न केवल फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी निराश हैं।