भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी का मना रहे जन्मदिन, इस खास अंदाज में दी बधाई
शादी कर ली थी और वो सिर्फ उनके ही साथ फिल्में करना चाहती थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी रूटीन लाइफ से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपने पति हिमालय दासानी संग अपनी एक वीडियो शेयर की है।
दरअसल, आज यानी 27 नवंबर को भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अदाकारा ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने कई तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने पति के साथ अपना खुशनुमा पल एन्जॉय करते, कैमरे में पोज देते कई खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं। इसे शेयर करते हुए भाग्यश्री ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे लव। पल और यादें आपके साथ हमेशा खास'।
इन झलकियों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बताते चलें कि भाग्यश्री ने साल 1989 में हिमालय दासानी से शादी रचाई थी। हिमालय भाग्यश्री के बचपन के दोस्त हैं। अपने पति के लिए उन्होंने फिल्मी करियर छोड़ दिया था। उसी साल भागयश्री को 'मैने प्यार किया' के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। उन दिनों भाग्यश्री को कई फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन भाग्य श्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से शादी कर ली थी और वो सिर्फ उनके ही साथ फिल्में करना चाहती थी।