पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज, जानें पूरा माजरा
साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) और ‘पुष्पा’ (Pushpa) फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने हाल ही में रिलीज फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे है।
मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) और 'पुष्पा' (Pushpa) फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने हाल ही में रिलीज फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर काफी सुर्खियों में रहे है। आज इन्हें बच्चा बच्चा पुष्पा के नाम से जानता है। ये फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया के सुपरस्टार बन चुके है। ऐसे में इनको लेकर अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी चौंक गए है। इस बार वो अपने ऊपर हुए FIR को लेकर काफी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता के ऊपर एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने भ्रामक ऐड करने का आरोप लगाया है।
जिसमें आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अल्लू अर्जुन ने अपने ऐड में इंस्टीट्यूट को लेकर भ्रामक प्रचार किया है। जिसके चलते उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एजुकेशन इंस्टीट्यूट के खिलाफ झूठी जानकारी देने के चलते अल्लू अर्जुन पर अंबरपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी ने लोगों को भ्रामक जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन पर मुकदमा चलाने और कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले भी अल्लू अर्जुन एक फूड डिलीवरी ऐप की मार्केटिंग को लेकर विवादों में रह चुके है।
अगर हम बात करें अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा: द राईज' में पुष्पा के किरदार में नजर आए थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग को देखने के लिए काफी उतावले है। अल्लू अर्जुन बहुत जल्द इस फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।