कार सवारों ने किया प्रदेश महामंत्री पर जानलेवा हमला, फटा सिर

जांच जारी

Update: 2022-08-31 00:48 GMT

सोर्स न्यूज़  - आज तक  

गुजरात। गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोरठिया पर मंगलवार शाम को सूरत के सरथाना सिमाड़ा इलाके में जानलेवा हमला हो गया. जानकारी के मुताबिक सोरठिया सूरत शहर में आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यालय के पास चौराहे पर पार्टी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे तभी कार से आए कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया. आप नेता ने इस हमले के लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं.

दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है. चुनाव में हार जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, ये गुजरात की संस्कृति के खिलाफ है और जनता इसे पसंद नहीं करती. मैं गुजरात के CM से अपील करता हूं कि दोषियों को सख्त सजा दिलाएं और सबकी रक्षा करें.

हमले की घटना को लेकर AAP ने ट्वीट किया- गुजरात में बढ़ रही आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से डरे और बौखलाए हुए बीजेपी के गुंडों द्वारा आप गुजरात के महामंत्री मनोज सोरठियाजी पर सूरत में जानलेवा हमला किया गया..!

Tags:    

Similar News