Cannes 2022: रेड गाउन में Deepika Padukone ने दिए किलर पोज, वायरल तस्वीरों में जबदस्त दिखा कॉन्फिडेंस

हालांकि तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोगों की हर शिकायत दूर कर दी।

Update: 2022-05-20 04:38 GMT

कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने तो अपने किलर लुक्स से हर किसी का दिल जीत लिया है। कान 2022 में दीपिका पादुकोण हर बार अमेजिंग लुक्स में ही नजर आई हैं। आए दिन एक्ट्रेस यहां पर लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आ रही हैं। कान फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) के तीसरे दिन वह रेड गाउन में जमकर पोज देती हुई नजर आईं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेड कारपेट पर दीपिका पादुकोण ने इस लुक से चार चांद ही लगा दिए। दीपिका का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

फैन्स को जम गया दीपिका का कॉन्फिडेंस


रेड गाउन में दीपिका पादुकोण काफी क्लासी लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। बीती रात से ही दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, 'दीपिका के आगे सब फीके से लग रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस...।'
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी जीता दिल
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 का तीसरा दिन काफी शानदार रहा। फिल्म आर्मगेडन टाइम के प्रीमियर से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कारपेट पर धमाल मचाती हुई नजर आईं। यहां पर पिंक रंग के गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती तो देखते ही बन रही थी। इससे पहले के दो लुक्स के चलते उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल भी कर दिया था। आउटफिट के चुनाव से लेकर उनके मेकअप पर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने लोगों की हर शिकायत दूर कर दी।


Tags:    

Similar News