ब्रिजर्टन सीज़न 4 की हुई घोषणा, नेटफ्लिक्स ने शेयर किए एक्साइटिंग अपडेट्स

Update: 2025-05-16 09:47 GMT
Bridgerton Season 4 Update: दुनियाभर में करोड़ों फैंस बना चुकी नेटफ्लिक्स सीरीज 'ब्रिजर्टन' के अगले सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यहां जानिए कब से देख पाएंगे आपके मनपसंद शो का चौथा पार्ट
Bridgerton Season 4 Update: नेटफ्लिक्स के सबसे पॉपुलर शो में से एक बन चुके 'ब्रिजर्टन' के 3 सक्सेसफुल सीजन आने के बाद अब मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है जो इस शो के इंतजार में बैठे फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. मेकर्स ने सीजन 4 का ऐलान कर दिया है और जिसका 2026 में प्रीमियर होने वाला है.
खुशखबरी यहीं खत्म नहीं हुई है. इसके अलावा भी कुछ और घोषणाएं भी नेटफ्लिक्स की ओर से की गई हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या कुछ नया है जो ब्रिजर्टन को लेकर सामने आया है.
ब्रिजर्टन पर बड़ा अपडेट
नेटफ्लिक्स के ग्लोबल हिट शो ब्रिजर्टन का चौथा सीजन अगले साल 2026 में आपकी मोबाइल स्क्रीन पर देखने के लिए उपलब्ध होगा.
चौथा सीजन अभी आया भी नहीं है और नेटफ्लिक्स ने इसकी फैन फॉलोविंग देखते हुए इसके पांचवें और छठे सीजन को लेकर भी अपडेट दे दिया है कि इसके पांचवां और छठवां सीजन भी आएगा.
ब्रिजर्टन 4 के बारे में
इस शो का चौथा सीजन ल्यूक थॉम्पसन के निभाए कैरेक्टर बेनेडिक्ट पर बेस्ड होने वाला है. बेनेडिक्ट का बड़ा भाई और छोटा भाई दोनों के शादीशुदा होने के बावजूद बेनेडिक्ट का शादी को लेकर को प्लान नहीं है, लेकिन अचानक एक पार्टी में उसकी मुलाकात सिल्वर लेडी से होने के बाद सब कुछ बदल जाता है.
Tags:    

Similar News