बॉलीवुड के मशहूर और टैलेंटेड एक्टर विजय वर्मा जो वेब सीरीज़ मिर्जापुर के दूसरे सीजन में डबल रोल करते नज़र आए थे, ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी जीप की तरफ से आने वाली शानदार एसयूवी Jeep Compass को खरीद लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी ब्रांड न्यू कार के साथ एक्टर ने कई फोटो साझा किये हैं। जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड की तरफ से बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।

गौरतलब है कि कंपनी ने जीप कंपास के नए फेसलिफ्ट वर्जन को इसी साल जनवरी में लांच किया था। नई Jeep Compass में सबसे बड़ा अपडेट इसके केबिन और फीचर्स में देखने को मिला है। इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड और बड़ा 10.1 इंच का ट्च स्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें प्रीमियम क्वॉलिटी के सॉफ़्ट ट्च वाले मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया गया है।
फीचर्स : फीचर्स के तौर पर इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई Compass कुल 7 रंगों के साथ बाजार में उपलब्ध है, जिसमें तीन नए रंग (टेक्नो मैटेलिक ग्रीन, गैलेक्सी ब्लू और ब्राइट व्हाइट) शामिल हैं। जहां तक सेफ़्टी की बात है तो इसमें 7 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (EBD), ब्रेक एसिस्ट, टेरेन मोड्स, हिल एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन : Jeep Compass के इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले की तरह 1.4 लीटर मल्टी एयर पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर मल्टी जेट डीजल इंजन का प्रयोग किया गया है। यह एसयूवी 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 9 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7 स्पीड DCT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसे कुल चार वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें स्पोर्ट, लॉगिट्यूड, लिमिटेड और एस शामिल हैं। इसके टॉप मॉडल की कीमत 28.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। बता दें फिल्म एक्टर विजय वर्मा मिर्जापुर सीजन 2 के अलावा रणवीर सिंह आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई एक फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता है।


Tags: