इस मशहूर फैशन डिजाइनर की मौत से सदमे में डूबा बॉलीवुड, प्रियंका-सोनम कपूर ने दी श्रद्धांजलि

लेकिन वह इंजीनियरिंग में स्नातक और वास्तुकला में परास्नातक थे।

Update: 2021-11-29 04:43 GMT

अमेरिका के फेमस फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह (Virgil Abloh) के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, लक्जरी समूह एलवीएमएच (लुई वटोन मोएट हेनेसी) और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने रविवार को अबलोह के निधन की जानकारी दी। ऑफ-व्हाइट लेबल की स्थापना अबलोह ने 2013 में की थी। अबलोह के परिवार ने डिजाइनर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। अबलोह दो साल पहले 'कार्डियक एंजियोसारकोमा' की चपेट में आए थे, जो एक दुर्लभ किस्म के कैंसर का एक प्रकार है, जिसमें हृदय में ट्यूमर होता है।




 



मात्र 41 साल की उम्र में इस गंभीर बीमारी से वर्जिल अबलोह (Virgil Abloh) हमेशा हमेशा के लिए हार गए। वर्जिल अबलोह के इस तरह जाने से पूरे फैशन और फिल्म जगत में शोक है। डिज़ाइनर के निधन पर हॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शोक व्यक्त कर ही रही हैं साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शोक जताया है।



 


बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, करण जौहर, सोनम कपूर सहित कई अन्य हस्तियों में अपने दुख को सोशल मीडिया पर शोक जताया है। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने लिखा इंस्टाग्राम पर अपना दुख जाहिर किया। उन्हें इतने कम उम्र में इस फैशन डिज़ाइनर की मृत्यु ने बहुत सदमा पहुंचाया है. उन्होंने लिखा,"ये दिल तोड़ने वाली खबर है. श्रद्धांजलि कितने प्रतिभाशाली फैशन डिज़ाइनर थे। वो जरूर याद किए जाएंगे. करण ने अपना दुख इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्यक्त की।



 


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्टोरी पर डिज़ाइनर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"बहुत जल्द चले गए." उन्होंने इन्हीं शब्दों के साथ अपना दुख जाहिर किया। तो वहीं सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत फैशन डिज़ाइनर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सोनम के लिखा,"यह बहुत दुखद है, मैं उनके परिवार के लिए महसूस करती हूं. इतना यंग और डायनामिक. रेस्ट इन पीस. उन्होंने ने ये श्रद्धांजलि संदेश लिखते हुए वर्जिल अबलोह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया। अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटर पर उनके लिए एक पोस्ट करते हुआ लिखा,"रेस्ट इन पीस वर्जिल अबलोह." इस अमेरिकन फैशन डिज़ाइनर की कलाकारी के सभी कायल थे. उनके द्वारा बनाए ड्रेस और फैशन स्टाइल को बड़े-बड़े सेलेब्स फॉलो करते हैं।



 


आपको बता दें वर्जिल अबलोह 2018 में फ्रांसीसी डिजाइन हाउस के इतिहास में लुई वटोन में पुरुषों के परिधान को डिजाइन करने वाले पहले अश्वेत शख्स थे। वह पहले घाना अमेरिकी थे, जिनकी मां ने उन्हें सिलाई करना सिखाया था। अबलोह के पास कोई औपचारिक फैशन प्रशिक्षण नहीं था, लेकिन वह इंजीनियरिंग में स्नातक और वास्तुकला में परास्नातक थे।

Tags:    

Similar News

-->