जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए (Kyun Utthe Dil Chhod Aaye's)' फेम एक्ट्रेस ग्रेसी गोस्वामी (Gracy Goswami) ने हाल ही (31 मई) को अपना 18 वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने खुद को बेहद खास गिफ्ट दिया है। जिसकी तस्वीरें उन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कि है और फैन्स को बताया है कि उनके घर में एक नया फैमिली मेमंबर शामिल हुआ है।

दरअसल एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद को एक लक्जरी कार गिफ्ट कि है, जिसकी ढेर सारी तस्वीरें उन्होनें सोशल मिडिया पर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कि है। एक्ट्रेस ने जो कार ली है वो ब्लैक कलर की चमचमाती हुई BMW कार है। इस लक्जरी कार को खरीद कर ग्रेसी के चेहरे की खुशी तस्वीरों में साफ नजर आ रही है।

ग्रेसी कुछ तस्वीरों में कार के अंदर बैठ कर पोज देती हुई नज़र आ रही , तो वही कुछ तस्वीरों में वो कार के बाहर पोज दे रही है। ग्रेसी ने इस दौरान लैवेंडर कलर का पोल्का डॉट टॉप और सफेद ट्राउजर पहना हुआ है। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है। वही इस कार को देखकर उनके चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ तौर पर झलक रही है।
इस तस्वीर में ग्रेसी अपने फैमिली के साथ बैठी नजर आ रही है। ग्रेसी के इन सभी पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे है , साथ ही कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे है।
ग्रेसी ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि,' मेरे परिवार और आप सभी का धन्यवाद जिन्होनें मेरे लिए अपना प्यार बनाए रखा गया है । आप सभी का प्यार मेरे जीवन और कैरियर के लिए बेहद अहम है। मैं आशा करती हूं कि हम सब मजबूत होंगे। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं आप सब का धन्यवाद।'


Tags: