मुंबई।भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर नया मुकाम हासिल किया हैं। जीवन में तमाम उतार चढ़ाव के बाद एक्ट्रेस ने आज यह नाम कमाया हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस का दबदबा हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

उत्तर प्रदेश की आम्रपाली दुबे ने अपने कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से की हैं। कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्हें टीवी सीरियल्स में काम मिला अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने सीरियल सात फेरे से किया था। इस डेली सोप में उन्होंने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने रहना है तेरी पल्कों की छांव में, सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन और फीयर फाइल्स जैसे टीवी शो में भी काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई।

एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके जीवन में एक ऐसा समय भी था जब उनके पास कोई काम नहीं था। वो काम की तलाश इधर-उधर भटक रही थीं। साल 2010 से 2014 तक उन्होंने बहुत प्रयास किया लेकिन उन्हें कहीं भी ब्रेक नहीं मिल पाया। एक्ट्रेस बताती हैं कि ये दौर उनके जीवन में बहुत कठिन था। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस के परिवार वाले उनके साथ थे। आम्रपाली का यह इंतजार रंग लाया और उन्हें 2014 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तगड़ा ब्रेक मिला।

साल 2014 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ। उनकी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी। ऐसा बताया जाता हैं कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने करीब 300 लड़कियों को रिजेक्ट करने के बाद इस फिल्म के लिए आम्रपाली को चुना था। निरहुआ अपनी खोज में सफल भी हुए और आज इनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फेमस जोड़ी आम्रपाली और निरहुआ की ही मानी जाती हैं।


Tags: