Birthday: इंजीनियर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल, मां ने पीटकर घर से किया था बाहर

इनका खराब नोट पर ब्रेकअप हुआ और एक्ट्रेस ने इसे अपनी बड़ी भूल बताया था।

Update: 2022-06-09 05:39 GMT

Ameesha Patel Birthday: एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम हासिल कर लिया था, जो किसी एक्ट्रेस को नहीं मिला। अपनी सादगी और खूबसूरती भरे अंदाज के लिए मशहूर अमीषा लोगों के दिलों पर राज करती थीं। फिल्म कहो ना प्यार में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म सुपरहिट हुई और कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके बाद फिल्म गदर: एक प्रेम कथा में अमीषा ने सनी देओल के साथ काम किया और ये भी हिट हुई। पहली दो हिट फिल्में देने के बाद अमीषा लाइमलाइट में आ गई थीं। लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में बुलंदियों को नहीं छू पाईं। 18 साल के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने करीब 40 फिल्मों में काम किया लेकिन फिर उनका ग्राफ ऊपर नहीं चढ़ा। फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। तो चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें आपको बताते हैं।

इंजीनियर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस
अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता का नाम अमित और मां का नाम आशा पटेल हैं। अमीषा ने अमेरिका से 2 साल बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वह इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं। एक्ट्रेस इंजीनियर बनना चाहती थीं लेकिन अचानक एक्टिंग की लाइन में आ गईं। फिल्म कहो ना प्यार है से उन्होंने डेब्यू किया।
विक्रम भट्ट से जुड़ा नाम
अमीषा पटेल का नाम निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट से जुड़ा था। एक्ट्रेस उनके साथ लिव इन में रहा करती थीं और इस बात को खुद अमीषा ने मीडिया के सामने कबूला था। पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इनका खराब नोट पर ब्रेकअप हुआ और एक्ट्रेस ने इसे अपनी बड़ी भूल बताया था।


Tags:    

Similar News