Bipasha Basu : फैमिली संग आउटिंग पर निकलीं, ड्रेसिंग सेंस को लेकर हुईं ट्रोल
Entertainment मनोरंजन : बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं, फिल्मों से भी वह काफी दूर है। एक वक्त था, जब बिपाशा का ड्रेसिंग सेंस बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन जाता था।
हाल ही में यूजर्स ने जब एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस देखा तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बिपाशा के फैमिली आउटिंग वाले वायरल वीडियो में उन्होंने एक शॉर्ट लूज ड्रेस पहनी है, जिस पर एक लॉन्च व्हाइट शर्ट डाली है। साथ ही हील्स और पर्स साथ में कैरी किया है। वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पैपराजी के सामने फोटो भी क्लिक करवा रही हैं
इस वीडियो को देखकर है, कई यूजर ने बिपाशा के ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल किए? एक यूजर लिखता है, ‘ये लोग कुछ भी पहन लें, फैशन बन जाता है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नाइट ड्रेस के साथ बैग और हील्स पहनी हैं।’ ऐसे ही कुछ और कमेंट्स भी यूजर ने किए हैं।