बिपाशा बसु ने करण को किया Lip Kiss, इंटरनेट का बढ़ा तापमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने हालिया पोस्ट्स के जरिए फैंस को बेहतरीन कपल गोल दिया है।

Update: 2021-03-31 04:54 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने अपने हालिया पोस्ट्स के जरिए फैंस को बेहतरीन कपल गोल दिया है। हाल ही में ये जोड़ा मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करने पहुंचा था। वहीं, अब इस कपल को जबरदस्त अंदाज में होली सेलिब्रेट करते देखा गया है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो एक्टर को Lip Kiss करती नजर आ रही हैं।


दरअसल, बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन (Holi Celebration 2021) का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो अपने हसबैंड करण सिंह ग्रोवर को कलर लगाती दिखाई दे रही हैं। साथ ही करण भी बिपाशा को गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन का फेमस होली सॉन्ग 'रंग बरसे (Rang Barse) भी चल रहा हैं। वहीं, वीडियो के आखिरी में बिपाशा बसु को पति करण सिंह ग्रोवर Lip Kiss करते देखा जा सकता है।
वीडियो में कपल व्हाइट कलर की टीशर्ट में नजर आ रहा है। पोस्ट से साफ पता चलता है कि बिपाशा और करण ने होली 2021 कोरोना महामारी की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए घर पर ही सेलिब्रेट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को होली की बधाइयां दी हैं। फैंस भी इस बेहतरीन वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अबतक इसे 55 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं'। एक यूजर ने दोनों को लवली कपल बताया है। साथ ही कुछ फैंस कमेंट सेक्शन में हार्ट वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी और तबसे अबतक दोनों साथ हैं। साथ ही रोमांटिक तस्वीरों के जरिए अक्सर ही फैंस को कपल गोल देते भी देखे जाते हैं।


 

Tags:    

Similar News

-->