Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने पति करण को अनोखे अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह

Update: 2024-04-30 06:25 GMT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर को अनोखे अंदाज में विश की 8वीं शादी की सालगिरह।

बॉलिवुड अभिनेत्रा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज 30 अप्रैल को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया साथ ही पति करण के लिए लिखा एक क्यूट नोट। बिपाशा और करण बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बिपाशा और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति करण सिंह ग्रोवर के लिए 8वीं सालगिरह की बधाई देते हुए एक स्पोशल रोमांटिक वीडियो साझा किया है। साथ ही अभिनेत्री ने पति करण के लिए एक क्यूट नोट भी लिखा है।

बिपाशा बसु ने कुछ ही घंटों पहले पति करण सिंह ग्रोवर के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही बिपाशा ने करण के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने अपनी शादी से लेकर अभीतक की 8 साल की जर्नी को इस वीडियो में दिखाया है। साथ ही बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी 8वीं मंकीवर्सरी माई लव.. हम कभी नहीं रुकेंगे अपने जीवन का हर दिन साथ में मनाएंगे हमेशा के लिए।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में उनकी रील लाइफ केमेस्ट्री रीयल लाइफ में बदल गई। शादी के 6 साल बाद इन दोनों ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खुश हैं।

Tags:    

Similar News