बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने दिखाया "Monkey Love", देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एंड बोल्ड डीवा बिपाशा बासु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

Update: 2021-10-19 14:43 GMT

बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एंड बोल्ड डीवा बिपाशा बासु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को बीच वाइब्स देती देखी जा सकती हैं। इसी कड़ी में बिपाशा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हैंडसम हंक हब्बी करण ग्रोवर के साथ पूल में सनी डे एंजॉय करती नजर आ रही हैं

वीडियो में बिपाशा बासु ब्लैक बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति करण ग्रोवर भी शर्टलेस होकर पत्नी के साथ पूल में एंजॉय कर रहे हैं। करण इस वीडियो में बिपाशा के गाल पर किस करते भी देखे जा सकते हैं। जैसा कि ये दोनों एक दूसरे के प्रित अपने प्यार को जाहिर करने के लिए एक शब्द का इस्तेमाल करते हैं "Monkey Love", वो इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। इस रोमांटिक कपल का ये वीडियो देखते दी देखते वायरल हो रहा है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बिपाशा अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, मगर सोशल मीडिया पर वो बराबर अपने फैंस के साथ कनेक्शन बनाए रखती हैं और एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। ऐसे में वो मालदीव से भी एक के बाद एक कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इससे पहले भी बिपाशा बासु ने मालदीव से अपना वीकेंड लुक शेयर किया था, जिसमें वो खूबसूरत सा ब्लू एंड रेड काफ्तान पहने देखी जा सकती हैं।
इसके अलावा बिपाशा ने करण के साथ पोज देते हुए भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें वो पति को किस करती नजर आ रही हैं।
बता दें, बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं और दोनों एक दूसरे के साथ एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। करण ने सबसे पहले साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी और 10 महीने बाद ही उनसे अलग हो गए थे। फिर उनकी लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं और दोनों ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी कर ली। लेकिन साल 2014 में उनसे भी तलाक ले लिया।


Tags:    

Similar News

-->