Bigg Boss17: फेम आयशा खान से ट्रोलर के गंदे मैसेज और तस्वीर शेयर कर उड़ाई धज्जियां, लिखा था- मैं तेरे साथ

Update: 2024-06-17 12:17 GMT
Bigg Boss 17 : सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली ayesha khan इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। आयशा ने शो में मुनव्वर फारूकी की कथित गर्लफ्रेंड के तौर पर एंट्री ली थी और उनके कई राज पर से पर्दा उठाया था। शो में जाने के बाद आयशा को एक नई पहचान मिली है। शो से बाहर अपने के बाद आयशा के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स लगें। सोशल मीडिया पर भी अचानक उनकी फैन फॉलोइंग में उछाल आया। इसी बीच आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। एक शख्स ने सोशल मीडिया पर उनसे इतनी गंदी बात कहीं, जिसे देख एक्ट्रेस आग बबूला हो उठीं। बस फिर क्या था उन्होंने उनको जमकर लताड़ लगाई।
फैंन ने social media पर आयशा से कही बेहद गंदी बात- आयशा खान ने अपनी Instagram Story पर एक यूजर से मिले टेक्स्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस यूजर ने आयशा से मिलने की बात लिखने के साथ ही उनसे जुड़ी कुछ गंदे और बेहद अश्लील शब्दों का यूज किया था। इस मैसेज को पढ़ने के बाद न सिर्फ आयशा के पैरों तले जमीन खिसक गई, बल्कि उन्होंने उस यूजर की चैट और उसकी तस्वीर शेयर करते हुए उसे सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई।
स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखी ये बात- आयशा खान ने उस यूजर की चैट और उसकी तस्वीर का Screenshot शेयर करते हुए लिखा, 'अब समय आ गया है कि हम इन लोगों के नाम को शर्मिंदा करें!! वे हमारे आस-पास ही हैं, बस हमें नहीं पता कि जब कोई उन्हें नहीं देख रहा होता है, तब वो महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। आश्चर्य है कि उनके परिवार की महिलाएं उनके आस-पास कैसे सुरक्षित हैं। ऐसा कैसे चलेगा। आप जो मन में आएगा कह देंगे, सिर्फ इसलिए कि आप जानते हैं, कोई इस ओर इशारा नहीं करने वाला है, कोई नहीं जानने वाला है कि आपने किसे क्या मैसेज किया? मुझे पता है कि कब मेरे चाहने वाले मुझसे कहेंगे कि इन जैसे बेशर्म लोगों पर ध्यान न दें? लेकिन हम बोलेंगे नहीं तो बदलाव कैसे आएगा?' इसके साथ ही आयशा ने यूजर से कहा कि बहाना न बनाएं कि अकाउंट हैक हो गया है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर |

Tags:    

Similar News

-->