मुंबईः शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में काफी लड़ाई-झगड़े के बाद काफी प्यार-मोहब्बत देखने को मिली. दरअसल, एक टास्क के तहत लड़कों को अपने कनेक्शन के साथ अपनी बॉन्डिंग और मजबूत करनी थी और उनकी खूब खातिरदारी करनी थी. लड़के अपने साथी कंटेस्टेंट का मेकअप भी करते नजर आए. इस दौरान, शो की सबसे प्यारी जोड़ी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली.

राकेश ने शमिता को न सिर्फ फुट मसाज दी, बल्कि उनके गले में एक प्यारा सा टैटू भी बनाया. राकेश यही नहीं रुके, उन्होंने शमिता को शोल्डर और बैक मसाज भी दी. यह टास्क कपल के खास डांस के साथ खत्म हुआ. यहां भी शमिता और राकेश ने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया. उन्होंने गाने 'इश्क वाला लव' में रोमांटिक डांस से लोगों का दिल जीत लिया.
शमिता ने करीब 3 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है, जिस पर 24 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. वीडियो देखने के बाद फैंस को लगने लगा है कि शमिता और राकेश के बीच प्यार पनप रहा है.

लोगों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. शो में एक बार शमिता किसी बात से रोती नजर आई थीं, तब राकेश ने उन्हें प्यार से गले लगाकर चुप कराया था. शो में दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं.


Tags: