ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट के रियलिटी शो बिग बॉस में हर दिन नए खेल और रणनीतियां देखने को मिलती हैं। वहीं शो के होस्ट निर्माता-निर्देशक करण जौहर हर वीकेंड पर संडे का वार में नजर आते हैं, इस एपिसोड में करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हैं और उनकी जमकर क्लास भी लगाते हैं। वहीं संडे का वार में टीवी और बॉलीवुड की कई हस्तियां भी हिस्सा लेने आते हैं।




इस बार के संडे का वार में टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली पहुंची। यह दोनों बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रही थीं। इन दोनों ने संडे का वार एपिसोड में करण जौहर के साथ स्टेज शेयर किया और बिग बॉस ओटीटी में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया है। इस दौरान निक्की तंबोली ने कहा है कि उन्हें प्रतीक सहजपाल से प्यार हो गया और अगर वह बिग बॉस ओटीटी के घर में होतीं तो प्रतीक उनके कनेक्शन होते।
बिग बॉस ओटीटी के संडे का वार एपिसोड में निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल के लिए कहा, 'प्रतीक बहुत की होट, क्यूट और सबसे जरूरी बात वह सिंगल हैं। और मैं भी सिंगल हूं। इसलिए क्या पता हम कनेक्शन्स बन सकते थे।' इसके बाद करण जौहर निक्की तंबोली से कहते हैं कि वह उनका यह मैसेज प्रतीक सहजपाल हो भेज देंगे। इस पर निक्की कहती हैं कि नहीं वह प्रतीक को खुद यह बात बताएंगीं।


प्रतीक सहजपाल की तारीफ करते हुए निक्की तंबोली कहती हैं कि वह प्रतीक के खेल और शो के पहले हफ्ते के झगड़े से काफी खुश हैं। इस वजह से उन्हें प्रतीक से प्यार हो गया है। वहीं करण जौहर रुबीना दैलेक से पूछते हैं कि अगर वह बिग बॉस ओटीटी में होतीं तो किसके साथ कनेक्शन बनातीं। इस पर अभिनेत्री राकेश बापट का नाम लेती हैं। रुबीना दिलैक कहती हैं कि राकेश काफी समझदार और जेंटलमैन हैं।


Tags: