Entertainment मनोरंजन: बिग बॉस 19 के नए एपिसोड के प्रोमो ने ऑनलाइन तहलका मचा दिया है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से अपनी निराशा ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं। एक टास्क के दौरान, बिग बॉस ने नीलम और शहबाज़ से पूछा, "नीलम, आपके पास क्या है?"। गौरव के माफ़ी मांगने पर बिग बॉस ने सख़्ती से जवाब दिया, "किसी भी तरह का एहसान करने की ज़रूरत नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "आपके भावनाओं को समझकर ये काम रखा गया था। मतलब आपको कोई ज़िम्मेदारी नहीं दे सकता!"। इसके बाद, तान्या, फरहाना, बसीर और अशनूर समेत कई कंटेस्टेंट्स ने माफ़ी मांगनी शुरू कर दी।
इसके बाद नीलम आगे आईं और कहा, "बिग बॉस, मुझे माफ कीजिए, आप मुझे सजा दे दीजिए बस बाकी लोगों को मत दीजिए, प्लीज बिग बॉस, मुझे माफ कीजिए।" प्रोमो के अंत में तान्या फूट-फूट कर रोने लगती हैं, जिससे प्रशंसकों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है कि आगे एपिसोड में आगे क्या होगा।