Entertainment मनोरंजन : बिग बॉस सीज़न 19 का नया सीज़न काफी मनोरंजक है क्योंकि नए टास्क और कंटेस्टेंट्स की दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों को बांधे हुए है। आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट कैप्टेंसी टास्क के लिए भिड़ेंगे। चैनल ने नया प्रोमो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "आया नया कैप्टेंसी का टास्क और मचा बवाल, कौन बनेगा कैप्टन इस बार?" नीचे दिया गया वीडियो देखें...
प्रोमो में कंटेस्टेंट मशीन की तरफ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच झगड़ा हो जाता है। नेहल अभिषेक पर धक्का देने का आरोप भी लगाती हैं। इस बीच, दूसरी तरफ मृदुल तिवारी घायल हो जाते हैं और खून बहने लगता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिषेक का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक फिजिकल टास्क है और कोई आप पर फूल नहीं बरसाएगा।