बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। घरवाले समझ चुके हैं शालीन भनोट जितना सीधा दिखते हैं उतने हैं नहीं...। अब तो बिग बॉस और सलमान खान को भी शालीन भनोट की असलियत पता चल गई है। यही वजह है जो हर शुक्रवार के वार में सलमान खान न की क्लास लगाते हैं। इस हफ्ते भी शालीन भनोट सलमान खान (Salman Khan) के गुस्से का शिकार हो गए हैं। सलमान खान ने शालीन भनोट को सबके सामने खूब जलील किया है। बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में गौतम विज (Gautam Vig) ने कैप्टन बनने के चक्कर में घर के सारे राशन को दांव पर लगा दिया था।
गौतम विज की इस हरकत के बाद घर के लोगों के गुस्सा फूट पड़ा। सभी लोग गौतम विज की क्लास लगाने लगे। जब इस बारे में सलमान खान ने शालीन भनोट से बात की तो उन्होंने भी नाराजगी जताई। शालीन भनोट ने कहा कि गौतम विज के कहने पर अगर राशन आ जाए या उनको कैप्टेंसी के पद से हटा भी दिया जाए तो भी वो अब खाना नहीं खाएंगे।
शालीन भनोट पर भड़के सलमान खान
शालीन भनोट के तेवर देखकर सलमान खान को गुस्सा आ गया। सलमान खान ने कहा कि तुम यहां पर ऐसी बातें कैसे बोल सकते हो। शालीन भनोट ने कहा कि उनके कुछ मेडिकल रीजन्स हैं। सलमान खान ने कहा कि मेडिकल मेडिकल मत किया करो। मुझे तुम्हारे सब मेडिकल और मेंटल रीजन्स पता हैं। मुझे बोलने पर मजबूर मत करो। ये जो कर रहे हो तुम... अगर थोड़ी सी इंसानियत होती तो बहुत कुछ कर सकते थे तुम...। तुमको पता है कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं।
देखें बिग बॉस 16 का प्रोमो-
बिग बॉस ने शालीन भनोट को सिखाया सबक
सलमान खान से डांस खाने के बाद भी शालीन भनोट नहीं सुधरे। कुछ देर बाद शालीन भनोट बिग बॉस से चिकन मांगते नजर आए। इस दौरान शालीन भनोट ने एक साइको की तरह बर्ताव किया। जिसके बाद बिग बॉस ने शालीन भनोट की लताड़ लगाई। बिग बॉस ने कहा शालीन भनोट अपना चिकन ले जाइए और अपने एक्टिंग के ऑडिशन को बंद कीजिए। 
Tags: