बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। फैंस को भी उनका गेम खूब पसंद भी आ रहा है। करण कुंद्रा के साथ उनके रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बिग बॉस 15 के घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई दफा एक-दूसरे के साथ अपने इश्क का इजहार कर चुके हैं। दोनों ने कुछ ही हफ्तों के अंदर ही घर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ खूब लड़ाई की और उन्हें काफी कुछ उल्टा-सीधा भी कह डाला। ऐसे में अब तेजस्वी के सपोर्ट में कई फैंस उतर आए हैं। फैंस के साथ-साथ टीवी के तमाम सेलेब्स तेजस्वी प्रकाश का सपोर्ट कर रहे हैं।

ईशान सहगल
ईशान सहगल भी बिग बॉस 15 का हिस्सा रह चुके हैं और कुछ हफ्ते पहले ही वो इस शो से बाहर हुए हैं। उन्होंने ट्वीट करके तेजस्वी प्रकाश को सपोर्ट किया है। ईशान ने लिखा है, 'तेजस्वी प्रकाश को ऐसे टूटते हुए नहीं देख सकता हूं। मजबूत रहो। तुम लोगों का दिल जीत रही है। तुम्हारे फैंस और परिवार सभी लोग तुम्हारे साथ है।'
विशाल कोटियान
विशाल कोटियान कुछ हफ्ते पहले ही सलमान खान के इस शो से बेदखल किए गए थे। विशाल ने भी तेजस्वी को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'मजबूत रहो तेजा...उमर, केके क्या कर रहे हो यारो...चार यार थे हम इतनी जल्दी भूल गए। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूं और बिग बॉस नहीं देख सकता...पहली बार ऐसा लग रहा है कि काश मैं शो से बाहर ना आया होता।'
नमिश तनेजा
तेजस्वी प्रकाश के साथ काम कर चुके नमिश तनेजा ने भी उनके सपोर्ट में चार बातें लिखी हैं। नमिश का कहना है, 'कुछ ही दिन बचे हैं। इन सबके बीच जिस तरह से तुम खड़ी हो वो काबिलेतारीफ है। तुम लड़ी, तुमने प्यार किया, तुम जीती भी और तुम कई बार हारी भी लेकिन तुमने कभी भी हार नहीं मानी। यही आपको दूसरों से अलग बनाती है।'
प्रीतम सिंह
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रीतम सिंह ने भी तेजस्वी का ही साथ दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने प्रोमो देखा...आप किसी औरत को इस तरह बेइज्जत नहीं कर सकते हैं जब आप ये कहते हो कि वो आपका प्यार है। मुझे तेजस्वी के लिए काफी बुरा लग रहा है।'

Tags: