मुंबई। बिग बॉस 15 के घर से निकले लवबर्ड्स तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों टिंसेल टाउन के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों के हर एक हरकत पर फैंस की पूरी नजर है। ऐसे में वो कुछ भी कहते या करते हैं तो सुर्खियां बटोरने लग जाते हैं। ऐसे में वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है, तो फैंस इन्हें साथ देखने के लिए कुछ ज्यादा ही उत्साहित लग रहे हैं।
बिग बॉस 15 जीतने के बाद से तेजस्वी, एकता कपूर की सबसे लोकप्रिय टीवी शो फ्रैंचाइज़ी 'नागिन 6' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर इन सबके बीच भी उन्होंने एक निजी टेब्लॉयड से बाचतीच की, जिसमें वो बिग बॉस 15 की जीत, अपने नए शो और करण कुंद्रा के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में सिर से पैर तक डूबे हुए हैं।
वहीं फैंस भी शो खत्म होने के बाद से करण में काफी बदलाव देख रहे हैं। बिग बॉस के घर के अंदर करण कुंद्रा काफी अग्रेसिव दिखते थे। मगर अब वो काफी रिलैक्स और शांत नजर आते हैं। वहीं इंटरव्यू में तेजस्वी ने ये भी खुलासा किया करण खुद इस बात से हैरान हैं कि वो बाहर आते ही तेजस्वी को 'बेबी' कहने लगे हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "करण मुझसे कहता है, 'मेरी इमेज पूरी खराब हो गयी है, मेरा एंग्री यंग मैन का इमेज था, तूने मेरे करियर की धज्जियां उड़ दी है, अभी लोग मुझे सनी बुलाते हैं।" तेजस्वी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कुछ और भी खुलासे करते हुए कहा कि, 'करण कई बार मुझसे कहता है कि वो खुद ही अपने आप से सरप्राइज है क्योंकि उसने कभी नहीं सोचा था कि वो रिलेशनशिप में रहते हुए ऐसे 'बेबी टॉक्स' करेगा।'
बता दें, बिग बॉस 15 के घर से परवान चढ़ी इन दोनों की लव स्टोरी को भी काफी हद तक पसंद किया गया था। मगर एक धड़ा ऐसा भी था जो इनके प्यार को फेक बता रहा था। वहीं कुछ लोगों ने तेजस्वी को इंसिक्योर होने का टैग भी दे दिया था। दोनों को अपने रिश्ते को लेकर बिग बॉस के घर में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लेकिन ये दोनों बाहर आकर खुश हैं।
Tags: