बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट फिनाले की दौड़ में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों से भी दुश्मनी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते के टिकट टू फिनाले टास्क में तो ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इस टास्क में जिगरी यार प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट भी एक-दूसरे के दुश्मन बन बैठे हैं। आज के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच खूब बहस होगी। मेकर्स ने बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड की एक झलक दिखाई है, जिसमें करण कुंद्रा सभी के सामने तेजस्वी प्रकाश पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इसके बाद तेजस्वी अकेले में बैठकर खूब रो रही हैं।

करण ने तेजस्वी पर निकाला गुस्सा
सामने आए प्रोमो से पता चल रहा है कि टिकट टू फिनाले टास्क में देवोलीना भट्टाचार्जी और राखी सावंत ने मिलकर तेजस्वी के मन में जहर घोला है। जैसे ही इस बात का पता करण को लगा, वो उन पर बौखला उठे। प्रोमो में करण कुंद्रा कह रहे हैं कि वो इन दोनों की बात कैसे मान सकती हैं? इसके बाद वो गुस्से में तेजस्वी प्रकाश से कह रहे हैं, 'अपना भी दिमाग इस्तेमाल किया करो...शरम करो...।'
नॉमिनेट हुए 5 लोग
इस हफ्ते नॉमिनेशन की तलवार कुल 5 लोगों पर गिरी है। इस लिस्ट में उमर रियाज से लेकर प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, देवोलीना भट्टाचार्जी और निशांत भट्ट के नाम शामिल हैं। ताजा वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्जी को जनता की ओर कम वोट मिल रहे हैं। ऐसे में इस बात के सबसे ज्यादा चांस हैं कि देवोलीना इस बार घर से बेघर हो जाए। Bigg Boss 15 Voting Trend: इस हसीना को घर से बेघर करेंगे सलमान खान? मिल रहे हैं सबसे कम वोट
रद्द होगा टास्क
बता दें कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को मिला नया टास्क भी आज रद्द होने वाला है। निशांत-प्रतीक और करण-राखी की मनमानी के चलते इस टास्क का एक-एक राउंड रद्द होता चला जाएगा। ऐसे में ना चाहकर भी बिग बॉस को घोषणा करनी होगी कि पिछली बार की तरह ये टास्क भी रद्द हो चुका है। अब देखना होगा कि मेकर्स फाइनलिस्ट चुनने के लिए घरवालों को कौन सा नया टास्क देंगे?
Tags: