Click the Play button to listen to article

सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज हुई हैं। शो में नेहा भसीन और राकेश बापट (Raqesh Bapat) को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में लाया गया है। राकेश के घर में आते ही शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) खुशी से झूम उठीं। इतना ही नहीं बिग बॉस ओटीटी के बाद दोनों के बीच एक बार फिर से नजदीकियां दिखीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शनंस आना शुरू हो गए हैं। राकेश बापट की एक्स वाइफ रिधि डोगरा (Ridhi Dogra) ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। 




घर में आते ही राकेश के शमिता से मिलकर इमोशनल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राकेश ने घर में एंट्री ली और शमिता को गले लगाकर रोने लगे। उन्होंने सबके सामने शमिता को किस भी किया। वहीं राकेश बापट को देख शमिता शेट्टी भी रोने लगीं। रिधि ने इसी वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। रिधि ने वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि अच्छे से खेलो और अच्छे रहो। रिधि का ये कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। आप भी देखिए रिधि का रिएक्शन...
साल 2011 में राकेश ने रिधि से शादी की थी और दोनों का रिश्ता केवल 8 साल तक ही चला। साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया और एक-दूसरे से राहें अलग कर लीं। आपको बता दें कि बीते हफ्ते वीकेंड का वार शो में घर से माइशा अय्यर का पत्ता कट गया है। सलमान खान ने शो से माइशा के बाहर होने की घोषणा की है। शो से अपनी खास दोस्त माइशा के बाहर होने का ऐलान सुनते ही ईशान सहगल भी इमोशनल हो गए और माइशा को गले लगाकर रोने लगे। वैसे आप रिधि के रिएक्शन पर क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट करके बताइए..
Tags: