जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिग बॉस 15 का आगाज हाल ही में हुआ है. अभी 15 दिन भी शो को नहीं हुए हैं, लेकिन तूतू मैं मैं देखने को मिल रही है. आज का दिन शो का काफी मिला जुला रहा है. यही कारण है कि कंटेस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिल रहा है.

बीते दिन शो में देखा था कि कैसे जय और प्रतीक की एक टास्ट के दौरान लड़ाई हो जाती है, जिसके बाद एक बार फिर से जय मां की गाली देते हैं, जिससे घरवाले काफी नाराज से भी दिखाई देते हैं.
करण जय के इस रवैये से काफी नाराज दिखाई देते हैं, वह जय के गाली देने के लिए गलत कहते हैं. वह बाकी के घरवालों से बात करते दिखाई देते हैं और जिसमें सभी जय की गलती ही बताते हैं इस पर करण कहते हैं कि जय के अंदर खुंदक है.
जगंलवालो ने चुराया सामान
एक बार फिर से जंगलवासियो ने मुख्यघरवालों के घर का सामान चुराया. उमर घर का सामान चुराते दिखाई देते हैं, जिस पर करण ने शमिता से कहा कि हम मजाक में सामान लेते हैं तो दोनों में मस्ती होती है और वह कहते हैं कि वह उनका फ्रिज भी उठा ले जाएगें. वहीं, मैप प्लान में माइसा प्रतीक को लेकर घरवालों से ऐसी बात कुछ कहती हैं, जिससे उनकी ईशान की खूब बहस हो जाती है.
जय और करण ने की बात
बात में जय और करण आपस में बात करते हैं, जिस पर जय कहते हैं कि उन्होंने मां की गाली नहीं दी थी प्रतीक मेरे ऊपर चढ़ा था, इस पर करण ने कहा कि वो सब पर चढ़ा था कि तुम पर? इस जय कहता है वो मेरे ऊफर चढ़ा लेकिन वो तुम पर नहीं चढता है मैं हाथों से गुस्सा नहीं निकाल रहा इसलिए गालियां निकल रही हैं.जय ने करण को सफाई दी इसके साथ ही दोनों के बीच का रिश्ता
जहर का कहर टास्ट
कास्ट में जंगलवासियों को तीन टीम में बांटा जाता है, जिसेक वह घर के अंदर जा पाएंगे, लेकिन जिसमें शमिता विशाल की बातों में आ जाती हैं और उसका साथ देने का वादा करती हैं. इस कारण से जगंलवासियो के बीच काफी लड़ाई होती है. वहीं इस दौरान शमिता गेम पलटकर टाइगर टीम यानी कि विशाल की टीम को जिता देती हैं. शमिता के इस फैसले से कऱण की टीम काफी नाराज हो जाती है. करण का इस पर शमिता पर गुस्सा फूटता है.


Tags: